कोरबा
Trending

सतनाम प्रांगण में दो दिवसीय गुरूपर्व का आयोजन 17 से

सीतामणी से निकलेगी शोभायात्रा, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सतनाम प्रांगण में दो दिवसीय गुरूपर्व का आयोजन 17 से

0 सीतामणी से निकलेगी शोभायात्रा, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

कोरबा। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय गुरूघासीदास की 267 वीं जयंती मनाई जाएगी। शोभायात्रा 17 दिसंबर को निकाली जाएगी और 18 दिसंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। गुरुपर्व के पूर्व शोभायात्रा में युवा टीम प्रभारी त्रिवेन्द्र आदिले और मनोज मनहर की अगुवाई में सीतामणी से प्रारंभ होकर मेन रोड कोरबा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम प्रांगण में संपन्न होगी। इस वर्ष भी शोभायात्रा में अनेक आकर्षण रहेंगे। गुरू की भव्य महाआरती के साथ पंथी दलों और करमा नृत्य दल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। सतनाम सेना अखाड़ा दल के लोगों द्वारा तलवारबाजी और शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के सदस्य और टीम प्रभारी त्रिवेन्द्र ने बताया कि मां शीतला डीजे के साथ राहुल धुमाल ग्रुप और पाम माल के सामने पंथी दलों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। शोभायात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे सतनामी कल्याण समिति कोरबा के आह्वान पर युवा टीम की अगुवाई में निकाली जाएगी। समिति के सचिव जीएल बंजारे और मीडिया प्रभारी नरेंद्र रात्रे ने शोभायात्रा में सतनामी समाज के सभी लोगों को उपस्थित होने कहा है।

18 को चढ़ाया जाएगा पालो
समिति के अध्यक्ष यूआर महिलांगे ने बताया कि गुरू घासीदास की जयंती दो दिन मनाने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया है। 17 दिसंबर को शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी और 18 दिसंबर को बाबा गुरूघासीदास की जन्म जयंती मनाई जाएगी। भव्य शोभायात्रा के साथ 18 को मुख्य अतिथियों के साथ जैतखाम में पालो चढ़ाया जाएगा। पंथी दलों के द्वारों आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएगी। पर्व मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

सतनाम सतगुरू फिल्म 15 से

समिति के सह सचिव सत्येन्द्र डहरिया ने बताया कि गुरूघासीदास के जीवन पर आधारित फिल्म सतनाम सतगुरू का प्रदर्शन 15 दिसंबर से निहारिका टाकीज कोरबा समेत प्रदेश के अन्य सिनेमाघरों में किया जाएगा। फिल्म में गुरू के जन्म से लेकर बाल्यकाल, विवाह प्रसंग तपस्या, सात संदेश व 42 अमृत वाणियों के प्रसंग दिखाए गए हैं। फिल्म के निर्माता डा जेआर सोनी, टीआर बाबा पात्रे और संतोष कुर्रे है। समिति के लोगों ने फिल्म का पहला शो प्रात: नौ बजे से देखने सभी से कहा है।

18 को शुष्क दिवस घोषित
कलेक्टर सौरभ कुमार ने 18 दिसंबर को गुरूघासीदास जयंती के अवसर पर आदेश जारी कर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस पर जिले में स्थित सभी देशी-विदेशी, कम्पोजिट मदिरा दुकानों, एफएल-तीन बार एवं मद्य भंडारण-भण्डागार 18 दिसंबर को संपूर्ण दिवस पूर्णत: बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button