कोरबा

क्षेत्रीय डड़सेना कलार समाज की बैठक, अनावश्यक रूप से खर्च नहीं करने पर बनी सहमति

क्षेत्रीय डड़सेना कलार समाज की बैठक, अनावश्यक रूप से खर्च नहीं करने पर बनी सहमति

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। क्षेत्रीय डड़सेना कलार समाज की बैठक जायसवाल धर्मशाला केराकछार पाली में आयोजित की गई। इस दौरान मंच पर उपस्थित रामगोपाल डिक्सेना ,सर्ववर्गी कलार समाज जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डिक्सेना क्षेत्रीय डड़सेना कलार समाज, अध्यक्ष बृजमोहन डिक्सेना क्षेत्रीय कलार समाज, सचिव देवलाल, जगदीश डिक्सेना, वेदराम मानिक लाल, जवाहर शिवशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश डिक्सेना, जयशंकर जायसवाल, द्वारिका प्रसाद, नत्थूलाल वेदराम राम, कथा जायसवाल, नेतराम दीपक जायसवाल उपस्थित रहे। मंचस्थ अभ्यागतो द्वारा भगवान की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। सभी अतिथियों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। रामगोपाल डिक्सेना अध्यक्ष द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शादी ब्याह एवं निधन में अनावश्यक रूप से व्यय न किया जाए। निधन में निजी रिश्तेदारों द्वारा कफन कपड़ा ले जाना उचित है, परंतु दूर दराज के व्यक्तियों द्वारा दसवां दिन आर्थिक सहयोग देना उचित है। इस बारे में भी बृजभान देवलाल, शिवशंकर जायसवाल, जयशंकर जायसवाल, रामकथा वेदराम ,बालाराम जगदीश,हिंछाराम, दीपक जायसवाल, ने अपना अपना विचार रखें। बैठक में सर्वप्रथम क्षेत्रीय डड़सेना कलार समाज की आय व्यय के बारे में बताया गया। साथ ही सामाजिक समस्याओं का भी निपटारा किया गया। सामाजिक संगठन के बारे में भी चर्चा किया गया। बैठक में क्षेत्रीय कलार समाज के 13 इकाइयों के सभी प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहे। इसमें कोरबा, कटघोरा, सुतर्रा, सिंघिया, डूडगा, चैतमा, मुनगाडीह, बक्साही, बिंझरापारा, शीश, खमरिया, सोठी के अलावा अन्य स्थानों के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे। मंच संचालन सुनील डिक्सेना, देव लाल एवं आभार व्यक्त ब्रिज मोहन डिकसेना ने किया।

Related Articles

Back to top button