कोरबा

डीएवी जेंजरा में परफार्मेंस इन्हेसमेंट प्रोग्राम का समापन

डीएवी जेंजरा में परफार्मेंस इन्हेसमेंट प्रोग्राम का समापन

 

कोरबा – कटघोरा (शिवशंकरजायसवाल)। डीएवी सीएई एवं रीजनल ट्रेंनिंग सेंटर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में दो दिवसीय परफार्मेंस इन्हेसमेंट प्रोग्राम फेस -2 का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी व प्रशिक्षण समन्वयक प्रशांत कुमार के निर्देशन तथा कोरबा जोन -ई की सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डा श्रीमती राज रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में सैला के प्राचार्य कुंज बिहारी पांडे , खरमोरा के प्राचार्य हेमंत कुमार मुखर्जी, प्रभारी प्राचार्य बड़मार राजू साहू, प्रभारी प्राचार्य भंवर विवेक जायसवाल के सहयोग रहा। कार्यशाला का शुभारंभ वैदिक हवन से किया गया। जिसका उद्देश्य कक्षा को रुचिकर बनाना व विद्यार्थीयों को जीवन कौशलों से जोड़ते हुए उनमें चिंतन एवं तर्कशक्ति का विकास करना है। इस कार्यशाला में कोरबा जिले के पांच विद्यालय (जेंजरा, खरमोरा, सैला, बडमार, भंवर ) के लगभग 56 शिक्षक,शिक्षिकाएं प्रशिक्षित हुए। जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए डीएवी (सीएई) द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर भारती जाटवर (ईईडी) पूनम जायसवाल व विनीता गढ़वाल (विज्ञान) श्वेता जायसवाल व शिवेश तिवारी (गणित), गोविंद प्रसाद पांडे (संस्कृत), अशरफ जहां (हिंदी ), नरेंद्र कुमार देवांगन (नैतिक शिक्षा) द्वारा प्रशिक्षु को प्रशिक्षित किया गया। सभी प्रशिक्षकों ने टेक आवेज में अपने विषयों को कौशल व वैज्ञानिकता से जोड़ते हुए प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दर्शाया व बच्चों की समझ तक पहुंचाने की कोशिश की। संस्था प्रमुखों ने अपने उद्बोधन में सभी प्रशिक्षक व प्रशिक्षु को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला तभी सफल माना जाएगा, जब हमारे प्रशिक्षक इसे अपने विद्यालय में क्रियान्वयन एवं 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक अर्जित करने की तकनीक को अपनाएंगे। वही खरमोरा के प्राचार्य ने इस प्रशिक्षण को शिक्षण में पूर्ण रूप लागू करने के लिए कहा। कार्यशाला का समापन एआरओ द्वारा सभी प्राचार्य एवं प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह व प्राचार्यो द्वारा प्रशिक्षुओ को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया। शिवानी शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button