तुलसी जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह
तुलसी जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह
तुलसी जयंती के अवसर पर पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह
कोरबा , पंडित मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन कोरबा में पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर से पधारे वरिष्ठ कवि सजलकार विजय राठौर, पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, रामकुमार राठौर, मुकुंद सिंह कंवर उपस्थित रहे। मां सरस्वती की तेल चित्र में पूजा अर्चना व अतिथियों के स्वागत सम्मान के उपरांत प्रथम सत्र के शुभारम्भ में, साहित्य भवन समिति के संरक्षक युनूस दानियालपुरी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, साथ ही साहित्य भवन की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया। जोगेश लांबा के महापौर कार्यकाल में ही साहित्य भवन का निर्माण हुआ था, जिसे अपने उद्बोधन में जोगेश लांबा ने जिक्र करते हुए, और अच्छे से सुसज्जित करने की बात कही। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी कवियों व श्रोताओं को तुलसी जयंती की बधाई देते हुए, अपने उद्बोधन में साहित्य भवन के बारे में कहा कि “हमने ही बनाया है, और हम ही सवारेंगे”। मंत्री जी ने साहित्य भवन के विस्तार व साज सज्जा हेतु खुले मन से 20 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। घोषणा उपरांत साहित्य भवन करताल ध्वनियों से गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,जोगेश लांबा, नरेंद्र देवांगन व अन्य अतिथियों के कर कमलों से डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा के पुस्तक “बहरतीन के दुलरवा” मधुलिका दुबे की पुस्तक “मधु मंजरी” व डोरेलाल कैवर्त के पुस्तक “पारस पखना” का विमोचन हुआ। तीनों कवियों को पुस्तक लेखन व विमोचन के लिए कैबिनेट मंत्री ने शुभकामनाएं दिए।उपस्थितअतिथियों व कवियों को डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा, मधुलिका दुबे व डोरेलाल कैवर्त ने पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मान समारोह के दौरान अतिथियों को समिति की ओर से शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। ए सी एन न्यूज़ के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार, कवि व साहित्य भवन समिति के संरक्षक कमलेश यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह अपने कीमती समय निकालकर आप सब आज पधारे हैं। उसी प्रकार इसे अपना साहित्यिक घर समझते हुए और हमे अपना परिवार मानकर, हमारा मनोबल बढ़ाने के लिये समय-समय पर पधारते रहें।
द्वितीय सत्र में जांजगीर से पधारे वरिष्ठ कवि और सजलकार विजय राठौर के आतिथ्य व जनाब युनूस दानियालपुरी की अध्यक्षता तथा कमलेश यादव, मुकेश चतुर्वेदी, डॉक्टर गिरिजा शर्मा, डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा, दिलीप अग्रवाल, जनाब इकबाल अनजान, अंजना सिंह ठाकुर, लखनी साहू आदि वरिष्ठ कवियों की उपस्थिति में, उपस्थित कवियों ने सुमधुर रचनाओं का पाठ किया। मधुलिका दुबे, संतोष चौहान, प्रभात शर्मा, लता चंद्रा, कौशल्या खुराना, मनीष मोहतरम, पुष्पा शांडिल्य, गोरेलाल कैवर्त, वीणा मिस्त्री, डॉक्टर अंजली तिवारी, रेशमा ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, ज्योति बाला, जगदीश श्रीवास, निर्मला ब्राह्मणी, संतोष मिरी हेम, शनि प्रधान, घनश्याम तिवारी, बलराम राठौर, कविता जैन, भारती चौरसिया, अर्चना साहू, फिरोज खान, जीतेन्द्र वर्मा खैरझिटिया, डॉ रामकली कारे, सुमित्रा सिदार, गायत्री श्रीवास, राधेश्याम कुमार, रुपेश कुमार चौहान, रामकृष्ण साहू, घनश्याम श्रीवास, ज्योति दीवान, एम के उपाध्याय, जीवन लाल देवांगन, दीपक सिंह ठाकुर, विजय किरण, जगदीश श्रीवास, रोशनी चंद्रा, भावना चंद्रा, केशव चंद्रा, सविता गुप्ता, शोभा शर्मा, माधुरी चंद्रा, प्रतिभा साहू, जमुना देवी गढ़ेवाल, प्रेमलता राठौर,ए जी खान खाकी, दरोगा दास महंत आदि कवि कवयित्रियों के आलावा बड़ी संख्या में प्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कृष्ण कुमार चंद्रा, कविता जैन व जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया के किया। कार्यक्रम के अंत में पधारे अतिथियों, कवियों व स्रोताओं का आभार बलराम राठौर ने ज्ञापित किया।

