रासेयो के स्वयं सेवकों ने हाथी संरक्षित रखने दिया संदेश कटघोरा
रासेयो के स्वयं सेवकों ने हाथी संरक्षित रखने दिया संदेश कटघोरा
रासेयो के स्वयं सेवकों ने हाथी संरक्षित रखने दिया संदेश
कटघोरा
(शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट)। जय बूढ़ा देव कला एवम विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्यारे लाल आदिले के संरक्षण में प्रोग्राम आफिसर किशोर दिवाकर के मार्गदर्शन में आज महाविद्यालय परिसर में हाथी दिवस मनाया गया जिसमे स्वयं सेवकों ने हाथी को रक्षा करने प्रतिज्ञा ली साथ ही उनके आवास गलियारों एलिफेंट प्रोजेक्ट में समर्थन करने को कहा स्वयं सेवकों द्वारा फिर गोद ग्राम में रैली निकालकर ग्रामवासियों को विश्व हाथी दिवस की जानकारी देते हाथी को संरक्षित करने संदेश दिया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. सी. ए. रात्रे, नोडल अधिकारी आर जी यादव, प्रो चंद्रा कली अनंत खुशनुमा परवीन, ताहिरा बेगम, निधि जायसवाल,जी लता कंवर, दुर्गेश महिपाल,सुनील जायसवाल, कैंपस एंबेसडर अजय अहिर,सीनियर स्वयं सेवक सुजाता सिंह महिला इकाई, सीनियर स्वयं सेवक गौतम नायडू ,प्रियंका,रोशनी,
निरासिया,सुशीला,अंजली,राजीव,शिवम, संतोष कुमार,अरुण, दीपक,अंकित उपस्थित रहे ।

