भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक झांसी में संपन्न
भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक झांसी में संपन्न
भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक झांसी में संपन्न
कटघोरा । झांसी यूपी में 10 एवं 11 अगस्त को भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई ।बैठक में अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया एवं समाज के हित के बारे में निर्णय लिया गया । हमारे देश में समाज के दो वर्ग में विभाजित हो गए थे ।उनको भी विलीन कर एक कर लिया गया।
मंच पर उपस्थित राष्ट्रीय लालचंद गुप्ता , अटल गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव,
वीरेंद्र राय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अशोक जायसवाल, दीपक जायसवाल ,मुन्नालाल जयसवाल ,प्रदीप धीरज जायसवाल ,राम गोपाल डिक्सेना , अजय जायसवाल ,सुमन जायसवाल , शाम जायसवाल ,श्री राम राय प्रमिला राय ,सुमन राय ओमप्रकाश ,जीपी राय ,रामस्वरूप भगवान जायसवाल ,बी डी राय ,राजेश जायसवाल ,चौकसे जी प्रदीप जायसवाल, रामेश्वर राय एवम अन्य अभ्यग्त मंच पर उपस्थित रही। सभी अतिथियों का स्वागत विष्णु राय द्वारा टीका एवं रोली लगाकर स्वागत किया गया। देश अधिकांश राज्यों से आए हुए प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत फूल माला से भी किया गया।
मनचस्थ अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया । अध्यक्ष महोदय लालचंद गुप्ता ने कहा कि काफी दिनों से हमारे समाज में दो वर्ग में विभाजित हो गए थे को संयुक्त रूप से एक होने के लिए लालायित रहे। अब वह कार्य हो गया।समाज को को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है ।सभी को जमीनी स्तर से जुड़े रहना है ।
राष्ट्रीय महासचिव अटल गुप्ता ने कहा कि हमारे देश में लगभग 12 से 14 करोड़ जायसवाल समाज के लोग रहते हैं हमारे शरीर में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का खून दौड़ रहा है। उत्तर से दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक हम सभी को एक होने की जरूरत है। सफलता कदमों में चूमेगी।
बसंत साव नागपुर से एवं वेद प्रकाश दिल्ली से ऑन लाइन आशीर्वाद वचन के रूप में समाज को उदबोधित किये।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय जी ने कहा कि जब अन्य वर्गों का समाज में सम्मेलन या बैठक होता है तो यह नहीं देखता कि वह किस उपजाति यह सरनेम का है ,केवल यह देखते हैं कि हमारा जाती भाई है ,उसी प्रकार हम लोगों को भी एकता बनाए रखना है । उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज के अंतिम गरीब व्यक्तियों तक आर्थिक सहायता मिले ।हम सभी लोग धर्मशाला, स्कूल अस्पताल का निर्माण करते हैं ।यदि वही कुछ पैसा समाज के गरीब लोगों को मिल जाए तो अपने बच्चों की पढ़ाई में लगा सकते हैं ।जिसे
पढ़ लिखकर बच्चा समाज की सेवा के साथ देश की सेवा कर सकता है।
इस प्रकार समाज के इस प्रकार समाज के बुद्ध
जीवि वर्ग लोग भी अपना वक्तव्य दिए ।जिसमें प्रमुख रूप से जुगल शिवहरे झांसी, चंद्र प्रकाश शिवहरे,राकेश,संजय, भरत राय झांसी, अजय जायसवाल पत्रकार लखनऊ , कृष्णकांत जायसवाल मुंबई ,अशोक जायसवाल इंदौर , अंशु राय डिप्टी सीएम झांसी, श्री राम राय , प्रदीप जायसवाल इलाहाबाद संजय जायसवाल दिल्ली से कार्यक्रम का सफल संचालन मुन्नालाल जायसवाल एवं अधिवक्ता रामेश्वर राय ने किया । दो दिवसीय बैठक में लगभग 15 से अधिक राज्य के लोग 200 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। कार्य के अंत में मनचस्थ अतिथियों एवं सभी सदस्यों को कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र राय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा एवं एक-एक उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में अर्चना राय डाली मालवीय,आशा राय ,उषा राय ,स्वाति जायसवाल, अंशु राय केस गुप्ता ,कुसुम शिवहरे, वर्षा राय, रजनीश जैसवाल, संजय जायसवाल, राकेश सिंन्हारे, विष्णु शिवहरे , शिवशंकर जायसवाल पत्रकार विनोद कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश बृजमोहन डिक्सेना , वरुण जायसवाल,ओम , निहाल चांद, रवि कुमार प्रमुख रूप से एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
