कोरबा

निगम की स्वच्छता दीदियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

निगम की स्वच्छता दीदियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली  

निगम की स्वच्छता दीदियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली तथा अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। घंटाघर में एकत्रित होकर स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों ने तिरंगा शपथ ग्रहण की। निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा की देखरेख में आयोजित तिरंगा रैली में स्वास्थ्य अधिकारी डा संजय तिवारी समेत निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदिया व सफाई मित्र शामिल हुए। निगमायुक्त प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में नौ से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा में इस अभियान का शुभारंभ उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया था। इसके तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रेलिया, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कांसटर्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला आदि जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम की स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर सुभाष ब्लाक एसईसीएल से महाराणा प्रताप नगर आवासीय कालोनी होते हुए घंटाघर तक तिरंगा रैली निकाली तथा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील आम जनता से की। स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने घंटाघर में पहुंचकर तिरंगा शपथ ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button