एचटीपीपी में हैप्पी मानसून की थीम पर मानसून धमाका
एचटीपीपी में हैप्पी मानसून की थीम पर मानसून धमाका

एचटीपीपी में हैप्पी मानसून की थीम पर मानसून धमाका

कोरबा । रविंद्र संस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब),हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा व निहारिका शर्मा(अध्यक्षा,संकल्प महिला मंडल) के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में हैप्पी मानसून की थीम पर मानसून धमाका कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मानसून थीम पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुत की गई जिसे काफी सराहा गया साथ ही स्वरांजलि ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुमधुर गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया । कृष्ण कुमार मिश्रा तथा श्रीमति अर्चना मिश्रा लकी मानसून कपल चुने गए। क्लब के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने क्लब द्वारा आयोजित विभिन्न क्रियाकलापों से सभी को अवगत कराया । इसी अनुक्रम में रविंद्र सांस्कृतिक भवन परिसर के स्विमिंग पूल में आयोजित विभिन्न विधाओं की तैराकी प्रतियोगिताओं जैसे फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक आदि तथा ताइक्वांडो में विजेता महिलाओं एवं बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजय शर्मा एवं निहारिका शर्मा ने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की तथा क्लब कमेटी व उपस्थित क्लब सदस्य परिवारों को शुभकामनाएं प्रेषित की । इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री सुधीर कुमार पंड्या एवम् बड़ी संख्या में सीनियर क्लब परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से शशांक कर्महे, एन शिवप्रसाद, प्रदीप देवांगन, अंजलि स्वैन, विनय कर, गौरव गुप्ता व विकल्प तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
