भाजपा सरकार पूरे समय नहीं दे पा रही बिजली और ब़ढ़ा दिए आठ प्रतिशत दर
बिजली बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, सांसद ज्योत्सना महंत रही उपस्थित
भाजपा सरकार पूरे समय नहीं दे पा रही बिजली और ब़ढ़ा दिए आठ प्रतिशत दर
बिजली बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, सांसद ज्योत्सना महंत रही उपस्थित
कोरबा : भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही है। ऊपर से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दिया है। यह नियम आम जनता के ऊपर अत्याचार है।
सुभाष चौक निहारिका में कांग्रेस द्वारा बिजली बिल बढ़ोत्तरी के विरोध में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए उक्त विचार सांसद ज्योत्सना महंत ने व्यक्त किया। सांसद महंत ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है। प्रदेश की भाजपा सरकार को बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। महापौर राजकिशोर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था। इसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था। इसे पांच साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रुपये तक की बचत हुई है। प्रसाद ने कहा कि पिछले छह माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता, जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है, घंटो बिजली गोल रहती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रही हैं। इस मौके पर पार्षद पालूराम साहू, सुखसागर, डा गोपाल कुर्रे, सीताराम चौहान, अरिफ खान, सीमा उपाध्याय, नफीजा हुसैन, महेन्द्र निर्मलकर, पवन विश्वकर्मा, राजेश यादव ने भी प्रदेश के भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी व अघोषित बिजली कटौती पर जमकर भड़ास निकाला। जिले में भी कोरबा, दर्री, बालको, कुसमुण्डा, बांकीमोंगरा, कटघोरा, पाली, पोडी उपरोडा, पसान, दीपका, हरदीबाजार, करतला, एवं बरपाली ब्लाक में भी कांग्रेस पदाधिकारी एवं आमजनों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया है। इस मौके पर सुभाष चौक कोरबा में सुरेश कुमार सहगल, आंनद पालीवाल, मो शाहिद, बच्चुलाल मखवानी, कुंजबिहारी साहू, राजेन्द्र सूर्यवंशी, अनवर रजा, बेद नायक, बनवारी पाहुजा, सुभाष राठौर, सुनीता तिग्गा, संजू अग्रवाल, सिराज खान, रतन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर प्रसाद एवं आभार सपना चौहान ने व्यक्त किया।
