कोरबा

सेवानिवृत कोयला मजदूरों के पेंशन बढ़ाने राज्यमंत्री साहू को सौंपा ज्ञापन

सेवानिवृत कोयला मजदूरों के पेंशन बढ़ाने राज्यमंत्री साहू को सौंपा ज्ञापन

सेवानिवृत कोयला मजदूरों के पेंशन बढ़ाने राज्यमंत्री साहू को सौंपा ज्ञापन

कोरबा : आल इंडिया एसोसिएशन आफ कोल एक्जीक्यूटिव (एआइएसीइ) के संयोजक पी के सिंह राठौर, बिलासपुर शाखा के अध्यक्ष डा एएम मोहन, एससी सिन्हा और पीके शरण की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने तोखन साहू, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान कोयला क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के मुद्दे को केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष उठाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान राठौर ने मंत्री साहू को कोयला क्षेत्र के बहुत पहले सेवानिवृत्त हो चुके पेंशनर्स की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कई वर्षों तक काम करने के बावजूद कई पेंशनर्स को एक हजार रुपये प्रति माह से भी कम पेंशन मिल रहा है। यहां तक उच्चतम बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारी जो वर्ष 2007 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें भी बहुत कम पेंशन मिल रही है, जो कष्टरहित जीवन जीने के लिए अपर्याप्त है। मंत्री साहू से अनुरोध किया गया कि इस मुद्दे को समर्थन दें और कोयला मंत्री के समक्ष इस गंभीर मुद्दे को उठाएं, क्योंकि वर्तमान पेंशन राशि के साथ गरीब पेंशनभोगी भुखमरी के कगार पर हैं। इस पर मंत्री साहू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कोयला मंत्री से मुलाकात कर उनकी मांग प्रमुखता से रखते हुए समस्या का निराकरण कराने प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button