कोरबा

पूजा- अर्चना के बाद धूमधाम से 59 वें वर्ष निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

पूजा- अर्चना के बाद धूमधाम से 59 वें वर्ष निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

पूजा- अर्चना के बाद धूमधाम से 59 वें वर्ष निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल): भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा कटघोरा क्षेत्र में पूजा अर्चना के बाद बाजे गाजे के साथ निकाली गई। 59 वर्ष पहले भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा स्व जगमोहन महाराज द्वारा पुरानी बस्ती में शुरू किया गया था। वही परंपरा आज तक चली आ रही है। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पुरानी बस्ती से शुरू होकर कारखाना मोहल्ला दुर्गा मंदिर, मोहल्ला बाजार मोहल्ला, मेन रोड बस स्टैंड होते हुए पुन: पुरानी बस्ती गोकुल जायसवाल के निवास स्थान में विराजेगी। भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए घर-घर रंगोली बनाए गए है। सभी लोग भगवान का इंतजार करते रहते हैं। भगवान की रथ यात्रा को छह वार्ड में भ्रमण कराया जाता है, जिससे हजारों की संख्या में दर्शन पाते हैं। स्व जगमोहन महाराज के बाद उसके शिष्य शुकलाल यादव रथ यात्रा की कमान संभाल रहे हैं। उनके साथ कान्हा, दौलत यादव, महेंद्र, होरी, दीपा, खुशबू, पिंकी मोंटी का सहयोग रहा। रथ यात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालू पूजा अर्चना के लिए उपस्थित हो रहे हैं। इतना ही नहीं रथ यात्रा की रस्सी खींचने के लिए भी लाइन लगी रही।

Related Articles

Back to top button