कोरबा

बिहार से बरामद कर नाबालिग को पुलिस ने सौंपा स्वजनों को कोरबा

बिहार से बरामद कर नाबालिग को पुलिस ने सौंपा स्वजनों को कोरबा

बिहार से बरामद कर नाबालिग को पुलिस ने सौंपा स्वजनों को
कोरबा : सीतामणी क्षेत्र से घर में बिना बताए लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने ढूंढ निकाला। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीतामणी में निवासरत नाबालिग के स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 363 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया। मुखबिरों को सतर्क करने के साथ ही आरोपित की पतासाजी शुरू की गई। इस दौरान थाना प्रभारी एमबी पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग को बिहार लेकर गए हैं। तब सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी वर्मा की अगुवाई में एक टीम भेजी गई, जो लोकेशन के आधार पर पतासाजी कर बिहार से नाबालिग को बरामद की और कोरबा वापस लाई। स्वजनों को सौंपने के पहले नाबालिग का बयान लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगे की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button