Uncategorizedकोरबा
Trending
चांपा मार्ग में बरपाली के पास ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, एक घायल
चांपा मार्ग में बरपाली के पास ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, एक घायल
चांपा मार्ग में बरपाली के पास ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, एक घायल
कोरबा। चांपा- कोरबा मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। चांपा- कोरबा मार्ग में घटना बरपाली के पास बुधवार की शाम को घटित हुई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार शहीदन बेगम पति साबिर खान अपने परिचित अन्य महिला के साथ आइटीआइ रामपुर स्थित अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएन 3815 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में एक शहीदन की स्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने उरगा पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर चालक के विरूद्ध मामला कायम कर पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है। यहां बताना होगा कि कोरबा- चांपा मार्ग में यह माह भर के अंदर उसी जगह पर दूसरी घटना हुई है। इस मार्ग में ठेकेदार की लापरवाही व ट्रेलर चालकों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बनते जा रही है। ठेकेदार द्वारा बरपाली चौक के दोनों तरफ ही रखड़ की डंपिंग की गई है और इसमें पानी का छिड़काव किया जाना है लेकिन ठेकेदार द्वारा अपने मनमानी से पानी का टैंकर भेजा जाता है। इससे पर्याप्त छिड़काव नहीं होता और धूल प्रदूषण की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जबकि शासन का आदेश है कि जहां रोड बन रही है वहां पानी का छिड़काव करना अनिवार्य है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इसे नजर अंदाज करते हुए मनमानी की जा रही है।




