राज्य में भाजपा के सत्तारूढ़ होते ही बिगड़ गई कानून व्यवस्था
राज्य में भाजपा के सत्तारूढ़ होते ही बिगड़ गई कानून व्यवस्था
राज्य में भाजपा के सत्तारूढ़ होते ही बिगड़ गई कानून व्यवस्था

0 कांग्रेस का सुभाष चौक में धरना
कोरबा : बलौदा बाजार जिले में हुई घटना एवं लचर कानून व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कटघोरा पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए है। नागरिक और समाज का हौसला बनाए रखना और कोई घटना हो, उससे पहले सख्ती से कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी मु्द्दों पर असफल हुई है।
सुभाष चौक निहारिका के समीप आयोजित धरना में सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कहा कि सतनाम समाज शांति का पुजारी है। गुरु घासीदास के अनुयायी होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं। और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर सपना चौहान ने कहा कि बलौदा बाजार की घटना इस सरकार की नाकामी का नतीजा है। छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया। तब तब भाजपा की सरकार रही है। आयोजन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। धरना प्रदर्शन आयोजन के सहप्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से बलौदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है और निर्दाेष लोगों को जो पुलिस ने पकड़ के रखा है उन्हें छोड़ने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि गिरौधपुरी एवं बलौदा बाजार के असल दोषियों को पकड़ने की मांग करती है। इस मौके पर श्यामसुंदर सोनी, नारायण प्रसाद कुर्रे, महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, देवप्रसाद रत्नाकर, पुष्पा पात्रे, राकेश पंकज, विकास सिंह (विक्की), यूआर महिलांगे, सनीस कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद और आभार प्रदर्शन संतोष राठौर ने किया। इस अवसर पर उषा तिवारी, देवप्रसाद रत्नाकर, रामकुमार सिंह राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, रवि खुंटे, विरेन्द्र चंदन, प्रदीप राम जायसवाल, मो यूनूस मेमन, डा गोपाल यादव, राजेन्द्र सूर्यवंशी, चंद्रकुमार पांडेय, रामकुमार चन्द्रा, पवन कुमार चौहान अनवर रजा, सुखसागर निर्मलकर, लक्ष्मी बंछोर, अर्चना उपाध्याय, सुभाष, दिलेश्वरी देवांगन उपस्थित थे।
