योग दिवस पर लगेगा निश्शुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर
योग दिवस पर लगेगा निश्शुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर
योग दिवस पर लगेगा निश्शुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर इस वर्ष की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निश्शुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान निश्शुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, निश्शुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों के लिए पतंजलि युवा भारत, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय राजेन्द्र प्रसाद नगर, फेस दो निहारिका कोरबा शिविर लगेगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर के संबंध में पंतजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में चिकित्सिक वैद्य डा वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ी वैद्य डा नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे। जो कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लडप्रेशर, श्वास, टीबी, लकवा, साइटिका, आस्टीयोपोरोसिस, गठियावात, पथरी, पीलिया, मस्तिष्कगत रोग माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, गैस आदि स्त्री, पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी देंगे। साथ ही योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। रोगियों को उनके लिए उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगत रूप से परामर्श देने के साथ लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श देंगे। शिविर में आए प्रथम 100 रोगियों की अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की निश्शुल्क जांच कोलकाता के टैक्नीशियन द्वारा की जाएगी। इससे संबंधित रोगोपचार के लिए निश्शुल्क जानकारी परामर्श वैद्य डा वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ी वैद्य डा शर्मा द्वारा दी जाएगी। मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निश्शुल्क करने के साथ उसकी परीक्षित औषधि भी निश्शुल्क दी जाएगी। मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करने वाला शीत सुधा शरबत पिलाया जाएगा। पतंजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष शिव जायसवाल,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा संजय वैष्णव, विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया ने अंचलवासियों से इस विशेष शिविर का लाभ उठाने कहा है।
