फेडरेशन इंटक 56 के राम इकबाल अध्यक्ष व मिश्रा बने सचिव
बैठक में कर्मचारी हित में चर्चा कर प्रस्ताव किया गया पारित
फेडरेशन इंटक 56 के राम इकबाल अध्यक्ष व मिश्रा बने सचिव
0 बैठक में कर्मचारी हित में चर्चा कर प्रस्ताव किया गया पारित
कोरबा : विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंटक 56 की बैठक फेडरेशन के एचटीपीपी स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके प्रांतीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक में पूरे प्रदेश से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध रूप से राम इकबाल सिंह एवं महामंत्री पद पर एनपी मिश्रा को चुना गया। कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर कोरबा पश्चिम से डीआर चंद्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष कोरबा पूर्व से योगेश्वरी खूंटे, जोनल सचिव कोरबा पश्चिम से जितेन्द्र कुमार पांडेय, क्षेत्रीय सचिव के पद पर सुरेश सोनी कोरबा पूर्व, क्रांति पटेल कोरबा पश्चिम, आरसी सूर्यवंशी कोरबा पश्चिम का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी में भानुप्रतापपुर, सिमगा, भिलाई, दामाखेड़ा आदि क्षेत्र के सदस्यों को भी चुना गया है। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रमुख रुप से ओवरटाइम व सी-आफ को पुनः चालू कराने, संयंत्र परिचारकों को तृतीय श्रेणी में पदोन्नत कर संयंत्र सहायक बनाना, आवासों में सीपेज और लिकेज की समस्या, सीनियर सुपरवाइजर को जेई (कनिष्ठ अभियंता) से वरिष्ठता के बावजूद केवल 30 सी-आफ का मिलना, जबकि जेई को 80 सी-आफ की पात्रता है और डिप्लोमा डिग्री की तकनीकी योग्यताधारी कर्मचारियों को सात वर्ष की सेवा उपरांत जेई के पद पर नियुक्ति आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव सहदेव दास ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटक-56 एचटीपीएस शाखा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
