बिजली उत्पादन की गतिविधि से रूबरू हुईं महिला मंडल की सदस्य
0 प्रेरणा महिला मंडल ने डीएसपीएम संयंत्र का किया भ्रमण
बिजली उत्पादन की गतिविधि से रूबरू हुईं महिला मंडल की सदस्य
0 प्रेरणा महिला मंडल ने डीएसपीएम संयंत्र का किया भ्रमण
कोरबा : डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पूर्व का प्रेरणा महिला मंडल की सदस्यों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र के एमसीआर, टरबाइन फ्लोर, बायलर एरिया, ओआरटी कक्ष में पावर प्वांइट प्रेजेंनटेशन से कोयला एवं पानी द्वारा बिजली बनाने की प्रक्रिया को संक्षिप्त रूप से बताया गया।
डीएसपीएम संयंत्र के वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी की अगुवाई में प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा सविता सचदेवा, आकृति महिला मंडल की अध्यक्षा निवेदिता बंजारा एवं संकल्प महिला मंडल की अध्यक्षा निहारिका शर्मा समेत प्रेरणा मंडल की सभी सदस्याओं का संयंत्र पहुंचने पर सर्विस बिल्डिंग पोर्च में सभी को विजिटर पास देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, डीएम प्लांट, एरिएटर, क्लेरिफायर, केमिकल लैब, कुलिंग टावर, क्लोरीनेशन प्लांट सीटी बेसिन केनाल व न्यू सल्फ्यूरिक एसिड टैंक एरिया का भ्रमण कराया गया। संबंधित शाखा के बारे में जानकारी भी प्रदान की। सभी सदस्य पहली बार इस तरह का अनुभव मिलने पर अत्यधिक हर्षित एवं रोमांचित हुई। अध्यक्ष सविता सचदेव, निवेदिता बंजारा एवं निहारिका शर्मा ने संयंत्र भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बताया की इस तरह संयंत्र भ्रमण होते रहना चाहिए, इससे ज्ञान में वृद्धि एवं जानकारी प्राप्त होती है। इसी अवसर पर वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी प्रदान की गई एवं सभी को कपड़े की थैली तथा नैपकीन, स्टील चम्मच वितरण कर प्लास्टिक का उपयोग न करने पर्यावरण जागरूकता की अलख जगाई। इस अवसर पर प्रेरणा महिला मण्डल की पदाधिकारी उपाध्यक्षा अंजना कुजुर, प्रियंका सूर्यवंशी, अनिता टंडन, साधना सोनी, अंजना मंडलोई, सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, निशा गोठी, उत्तरा ठाकुर, अनु सरना, ज्योत्सना पुनवाटकर, रश्मि साहू, सुनीता शर्मा, स्मिता शर्मा, हेमलता गुरूपंच, रंजीता कश्यप, नंदिनी साहू उपस्थित रही। विशेष सहयोग रसायन विभाग के वरिष्ठ रसायनज्ञ रश्मि उसेंडी, प्रतिमा तिर्की, दिप्ती भादे एवं सहायक अभियंता (बीएमडी) कमलकांत यदु का रहा।
