कोरबा

18 से लगेंगे राजस्व वसूली शिविर, संपत्तिकर में मिलेगी 6.25 प्रतिशत छूट नगर निगम चलाएगा अभियान

18 से लगेंगे राजस्व वसूली शिविर, संपत्तिकर में मिलेगी 6.25 प्रतिशत छूट नगर निगम चलाएगा अभियान

18 से लगेंगे राजस्व वसूली शिविर, संपत्तिकर में मिलेगी 6.25 प्रतिशत छूट
नगर निगम चलाएगा अभियान
कोरबा : नगर पालिक निगम द्वारा संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, पांच प्रतिशत जलकर, यूजर चार्जेज, जलकर एवं दुकान किराया आदि की वसूली के लिए निगम क्षेत्र के वार्डो में निर्धारित तिथियों व स्थलों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 18 जून से क्रमशः वार्डो में शिविर आयोजित होंगे। करदाता इन शिविरों में पहुंचकर करों की बकाया राशि जमा करा सकते हैं।
साथ ही स्वविवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में 31 जुलाई 2024 तक राशि जमा करते हुए संपत्तिकर में 6.25 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। निगम द्वारा करदाताओं से कहा गया है कि निगम के देय करों के भुगतान का दायित्व करदाता के स्वयं का है। इसलिए करदाताओं से कहा गया है कि वे अपना कर स्व-विवरणी भरकर आवश्यक रूप से बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कराएं। विशेषकर नए भवन, मकान तथा अन्य सम्पत्तियॉं, जिनमें संपत्तिकर, स्वनिर्धारण अभी तक नया किया गया है, वे अनिवार्य रूप से स्व-विवरणी फार्म भरकर अपने संबंधित जोन कार्यालय में जमा कराएं। निगम के संपदा अधिकारी एवं कर वसूली प्रभारी श्रीधर बनाफर ने बताया कि 18 जून से निगम क्षेत्र के वार्डो में निर्धारित तिथि व स्थलों पर राजस्व वसूली शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि करदाता निगम को देय बकाया करों व दुकान किराए आदि की राशि सुगमता के साथ जमा कर सकें। शिविरों के आयोजन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जून को वार्ड एक दलिया गोदाम रामसागरपारा, वार्ड दो तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड 23 आंगनबाड़ी केंद्र दो कृष्णानगर, वार्ड 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड 34 अमरसिंह होटल के पास मंच, वार्ड 43 कलमीडुग्गू सामुदायिक भवन व वार्ड 54 दशहरा मैदान सर्वमंगला नगर में शिविर आयोजित होंगे। इसी तरह 19 जून को वार्ड एक दुर्गा चौक पटेलपारा, वार्ड दो तुलसीनगर सामुदायिक भवन, वार्ड 23 आंगनबाड़ी केंद्र दो कृष्णानगर, वार्ड 17 पथर्रीपारा सामुदायिक भवन, वार्ड 34 अमरसिंह होटल के पास मंच, वार्ड 43 जय भगवान गली दर्री व वार्ड 54 दशहरा मैदान सर्वमंगला नगर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 20 जून को वार्ड क्र. 04 ब्राम्हण मोहल्ला, वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 18 बजरंग चौक पथर्रीपारा, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 44 प्रेमनगर आंगनबाड़ी, वार्ड क्र. 56 पंखादफाई में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 21 जून को वार्ड क्र. 04 प्रताप चौक, वार्ड क्र. 03 सामुदायिक भवन राताखार, वार्ड क्र. 24 दुर्गा पण्डाल एम.पी.नगर, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट, वार्ड क्र. 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 स्याहीमुड़ी सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 56 शांतिनगर बाजार में शिविर आयोजित होंगे। 22 जून को वार्ड क्र. 05 सिंधी गुरूद्वारा, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक गणेश पण्डाल, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 36 बरगद चौक सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी उरांव मोहल्ला, वार्ड क्र. 57 आनंदनगर सामुदायिक भवन में शिविर लगाए जाएंगे। 24 जून को वार्ड क्र. 06 पुरानी बस्ती भण्डारी चौक, वार्ड क्र. 13 स्टेडियम जोन कार्यालय, वार्ड क्र. 25 कुंआभट्ठा, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर नवधा पण्डाल, वार्ड क्र. 36 सामुदायिक भवन इंदिरा मार्केट, वार्ड क्र. 46 पावरसिटी रोड पण्डाल अयोध्यापुरी, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर चौक में शिविर लगाए जाएंगे। 25 जून को वार्ड 07 मोतीसागरपारा सामुदायिक भवन गोकुलगंज, वार्ड क्र. 14 सार्वजनिक मंच पंप हाउस, वार्ड 25 कुंआभट्ठा, वार्ड 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड क्र. 37 गणेशनगर, वार्ड 47 जमनीपाली चौक के समीप बीच बस्ती, वार्ड 59 वैशालीनगर में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 26 जून को वार्ड 08 इमलीडुग्गू कुम्हार मोहल्ला, वार्ड 14 सार्वजनिक मंच पम्प हाउस, वार्ड 26 गणेश पण्डाल मुड़ापार, वार्ड 21 गणेश पण्डाल बुधवारी, वार्ड 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड 47 गोपालपुर सारथी मोहल्ला, वार्ड 59 विद्यानगर में शिविर लगेंगे। 27 जून को वार्ड क्र. 09 सामुदायिक भवन भिलाईखुर्द, वार्ड 15 सांस्कृतिक भवन ढोढ़ीपारा, वार्ड क्र. 26 गणेश पण्डाल मुड़ापार, वार्ड 22 शिवाजीनगर दुर्गा पण्डाल, वार्ड 39 कैलाशनगर सार्वजनिक मंच, वार्ड क्र. 48 इंदिरानगर सामुदायिक भवन में शिविर लगेंगे।

Related Articles

Back to top button