कोरबा

अग्नि सुरक्षा के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया माक ड्रिल

अग्नि सुरक्षा के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया माक ड्रिल

अग्नि सुरक्षा के लिए पुलिस व अग्निशमन के जवानों ने किया माक ड्रिल
कोरबा : आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना- चौकी के द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक लेकर जागरूकता संबंधित पंपलेट बांटा जा रहा और अग्निशमन विभाग के साथ माक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।
थाना कोतवाली के अंतर्गत पाम माल, थाना दर्री और थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों और आम नागरिक को बुला कर अग्नि सुरक्षा के संबंध में माक ड्रिल का आयोजन अग्नि शमन विभाग की टीम द्वारा किया गया। कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थानो में व्यापारियों, दुकानदारों और अग्निशमन विभाग के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें पंपलेट बांट कर जागरूक किया गया है और घटना होने पर रिस्पांस टाइम कम करने के संबंध में चर्चा की गई है। माक ड्रिल में आग लगने पर क्या सावधानी बरतनी है, कैसे बचाव करना है और क्या करना है क्या नहीं करना है बताया गया। माक ड्रिल में घर, रसोई, दुकान, कार्यालय, पैरावट, गैस सिलेंडर या बाहर कहीं भी आग लगने की स्थिति होने पर काबू पाने के लिये क्या करना है ये बताया गया। कोरबा पुलिस ने आम लोगों से कहा है कि आग लगने पर कहां से निकलना है, इसे पहले निर्धारित करे, पुरानी बिजली की कटी वायरिंग को बदलवा दें, दुकानों में अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था रखे। एसी के आउटर को गर्म होने तक ना चलाए। एक ही प्लग से एक साथ कई विद्युत उपकरणों का प्रयोग ना करें, ओवरलोड से बचे। ज्ञात हो कि बीती रात में बुधवारी बाज़ार में आग लगी थी जिसे आम जनता, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी और अग्निशमन विभाग की तत्परता से 20 मिनट के अंदर ही क़ाबू में पा लिया गया। इसका प्रभाव मात्र तीन दुकानों में हुआ। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से कोरबा में सभी संबंधित विभागों के साथ दुकानदार और आम जनता जागरूक हो गई है।

Related Articles

Back to top button