कोरबा

पीएमजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित

एसईसीएल, रेल्वे, सीएसपीडीसीएल एवं वन अधिकारियों की ली बैठक

पीएमजी पोर्टल में दर्ज प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें

एसईसीएल, रेल्वे, सीएसपीडीसीएल एवं वन अधिकारियों की ली बैठक

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट में पीएमजी पोर्टल अंतर्गत दर्ज प्रकरणों तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा, कोरबा, दीपका परियोजना अंतर्गत खदान विस्तार, भू-अधिग्रहण, प्रभावित ग्रामों की समस्याओं का निराकरण और मुआवजा सहित भू-विस्थापितों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में गेवरा-पेंड्रा रेल्वे लाइन, भारतमाला परियोजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में भी चर्चा करते हुए कलेक्टर ने एनओसी आदि के संबंध में चर्चा कर परियोजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, अनुपम तिवारी, कटघोरा एसडीएम सरोज महिलांगे, एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक अनिल सक्सेना, एसईसीएल गेवरा के एसके मोहंती, कुसमुण्डा के महाप्रबंधक राजीव सिन्हा, इरकान, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी कोरबा एवं कटघोरा वनमण्डल के एसडीओ भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button