भारत माता पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) संस्कार भारती के तत्वावधान में दिनांक 7 फरवरी 2026, शनिवार को नगर के स्वामी आत्मानन्द स्कूल प्रांगण में सायं को भारत माता पूजन महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन , विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रेमचन्द पटेल तथा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल शामिल होंगे।
महोत्सव के अंतर्गत स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जिनमें देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस पावन अवसर पर दाऊ मंदरा जी का सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार रिखीराम क्षत्रीय अपने अनूठे 200 छत्तीसगढ़ी लोक वाद्ययंत्रों के माध्यम से लोक संगीत की इन्द्रधनुषी छटा बिखेरेंगे ।
संस्कार भारती कटघोरा ने नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारत माता पूजन महोत्सव को सफल बनावे।




