संपूर्ण भारत में डीएवी के वर्चस्व के पीछे महात्मा हंसराज का त्याग
वैदिक हवन व मंत्रोच्चारण के साथ मनाई गई शिक्षाविद महात्मा हंसराज की जयंती
संपूर्ण भारत में डीएवी के वर्चस्व के पीछे महात्मा हंसराज का त्याग
वैदिक हवन व मंत्रोच्चारण के साथ मनाई गई शिक्षाविद महात्मा हंसराज की जयंती

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा के प्रांगण में महान शिक्षाविद व युग प्रवर्तक और डीएवी के संस्थापक महात्मा हंसराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा विशेष वैदिक हवन का आयोजन मंत्रोच्चारण के साथ विश्व कल्याण की भावना से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डा राज रेखा शुक्ला द्वारा हंसराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने उद्बोधन में ड़ा शुक्ला ने कहा कि संपूर्ण भारत में डीएवी के वर्चस्व के पीछे महात्मा हंसराज का त्याग है। उन्होंने बताया कि महात्मा हंसराज ने अपने संपूर्ण जीवन को डीएवी को समर्पित कर ताउम्र निश्शुल्क व निस्वार्थ सेवा देकर की। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्रान किया कि वे आज से संकल्प ले कि वह अपने हिस्से का कुछ भाग जरूरतमंदों को दान कर उनकी मदद करेंगे । इसी तारतम्य में कक्षा 11 वीं से अनंया दुबे, दीपशिखा, नौवीं से परिणीता ने अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा तीसरी से संचया शर्मा ने कविता प्रस्तुत की। इसी के साथ शिक्षक गोविंद पांडे द्वारा भजन ऑन मोटिवेशनल भजनों की प्रस्तुति दी गई व सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भजनों का आनंद लेते हुए साथ में गाया। इससे विद्यालय का प्रागंण गुंजायमान हो गया एवं अंत में सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा शांति पाठ किया गया।
