कोरबा
दीपका खदान में उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर
दीपका खदान में उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर

कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की दीपका मेगा परियोजना का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डा प्रेम सागर मिश्रा ने जायजा लिया। खदान के विभिन्न पैच में पहुंचकर कर विस्तृत निरीक्षण करने के साथ उत्पादन व डिस्पैच में तेज़ी लाने अधिकारियों से कहा। इसके साथ ही उन्होंने खदान के ओवहरबर्डन (ओबी) गतिविधियों का भी विस्तृत निरीक्षण किया। दीपका टीम से उत्पादन-उत्पादकता की जानकारी लेते हुए उन्होने खदान के परफार्मेंस की समीक्षा की। उन्होने आने वाले दिनों में उत्पादन को लेकर कार्ययोजना के बारे में जाना तथा उत्पादन एवं डिस्पैच में तेज़ी लाने के लिए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

