एचटीपीपी में नियमित व ठेका कर्मियों को दिया गया अग्नि रोधी प्रशिक्षण
एचटीपीपी में नियमित व ठेका कर्मियों को दिया गया अग्नि रोधी प्रशिक्षण
एचटीपीपी में नियमित व ठेका कर्मियों को दिया गया अग्नि रोधी प्रशिक्षण
कोरबा : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन सेवा विभाग, हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) के तत्वाधान में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में संयंत्र के गैरेज, स्टोर, वर्कशाप एवं कोल हस्तांतरण शाखा आंतरिक एवं बाह्य में नियोजित अधिकारी- कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में फायर एस्टिंग्विशर के कुशलतम अनुप्रयोग के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। तदुपरांत संयंत्र-कर्मियों की सजगता एवं जागरूकता के स्तर के मापन के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। संयंत्र के उप अग्निशमन अधिकारी जीपी कैथवास की अगुवाई में आयोजित हो रहे साप्ताहिक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संयंत्र कर्मियों द्वारा बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान की जा रही हैं।
