कोरबा

एचटीपीपी के कर्मियों को आग से निपटने दी गई जानकारी

एचटीपीपी के कर्मियों को आग से निपटने दी गई जानकारी

एचटीपीपी के कर्मियों को आग से निपटने दी गई जानकारी

कोरबा : राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम (एचटीपीपी) के अग्निशमन संरक्षा विभाग के तत्वावधान में अग्निशामक यंत्रों की आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन कर उनके प्रचालन संबंधी डिमांसट्रेशन प्रदान किया गया। तदुपरांत फायर इंसीडेंस की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन करते हुए आग से क्षतिग्रस्त कैजुअल्टी को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुरक्षित चिकित्सालय पहुंचाया गया। इसी अनुक्रम में संयंत्र की कोल हस्तांतरण शाखा (बाह्य) के मोटर कंट्रोल कक्ष क्रमांक 11 एवं 500 मेगावाट इकाई के ऐश हैंडलिंग प्लांट में पदस्थ अधिकारी- कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को सहायक अग्निशमन अधिकारी जीपी पनरिया एवं उप अग्निशमन अधिकारी जीपी कैथवास की अगुवाई में फायर एस्टिंग्विशर के सुरक्षित प्रयोग की विधि से अवगत कराते हुए संयंत्र में आग से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों की प्रभावी रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक उत्पादन संजय शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए फायर इंसीडेंस के प्रति जागरूकता के प्रचार प्रसार का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button