खदान में बरती जा रही सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बढ़ी दुर्घटना
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) का कार्यकर्ता सम्मेलन
खदान में बरती जा रही सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बढ़ी दुर्घटना
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन (बीएमएस) का कार्यकर्ता सम्मेलन
कोरबा । भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर (बीएमएस) यूनियन का कार्यकर्ता सम्मेलन एसईसीएल, कोरबा क्षेत्र के बीएमएस यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और कोयला उद्योग प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी ने संबोधित किया। उन्होंने कोयला उद्योग के वर्तमान और आगे होने वाले परिदृश्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सीएमपीएफ विभाग में हो रहे घोटाला एवं सिस्टम को मजबूत और पारदर्शी बनाने की दिशा में संगठन द्वारा भरपूर प्रयास करने के संबंध में भी सारगर्भित जानकारी दी। रेड्डी ने कहा कि कोयला खदान में कार्यरत ठेका कर्मियों को बोनस समेत सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही सीएमपीएफ में हुए घोटाला की सीबीआई जांच की मांग संगठन ने की है। उन्होंने कहा कि खदानों में सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, इससे दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर संगठन द्वारा कड़ा कदम उठा जा रहा है और संगठन का प्रयास है कि नियमित व ठेका कर्मियों को इसका लाभ मिल सके। बैठक का संचालन यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी ने किया। अंत में यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि और सभी मंचासिन पदाधिकारियों उपस्थित चारों क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर सभा समापन की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता बिलासपुर यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में टिकेश्वर सिंह राठौर, अध्यक्ष एबीकेएमएस, लक्ष्मण चन्द्रा प्रभारी राष्ट्रीय पर्यावरण मंच, मजरुल हक़ अंसारी उपाध्यक्ष एबीकेएमएस, शंखध्वनि सिंह बनाफर उपाध्यक्ष बीएमएस (छत्तीसगढ़), सुजीत सिंह सदस्य कंपनी संचालन समिति, एसईसीएल एवं यूनियन के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी के अलावा कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका क्षेत्र के लगभग- 125 पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



