कोरबा

डिप्टी कलेक्टर के कमरे में लगी भीषण आग, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

डिप्टी कलेक्टर के कमरे में लगी भीषण आग, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

डिप्टी कलेक्टर के कमरे में लगी भीषण आग, कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप

कोरबा। कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के कमरे में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कार्यालय में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह ऑफिस खुलने के दौरान आगजनी घटना घटी। कार्यालय में लगे एससी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह घटना होने की बात कही जा रही है।
उधर प्रशासन की ओर से जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के कक्ष में आज अचानक ए.सी.का स्वीच ऑन करने के कुछ मिनट पश्चात अचानक से स्पार्किंग और आग लग गई। जिसे कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा तत्काल नियंत्रित कर बुझा ली गई। आग से किसी प्रकार के सरकारी दस्तावेज नहीं जला है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। बताया गया है कि ए.सी. पुरानी थी।

Related Articles

Back to top button