थानेदार तिवारी ने किया खाई खजाना दुकान का उद्घाटन
थानेदार तिवारी ने किया खाई खजाना दुकान का उद्घाटन
थानेदार तिवारी ने किया खाई खजाना दुकान का उद्घाटन
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) तहसील भाटा वार्ड क्रमांक 2 पीएचई ऑफिस के सामने सावित्री यादव की खाई खजाना दुकान का दुकान थानेदार तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन कर आर्थिक मदद देने की बात कही। झोपड़ी में निवास करने वाली सावित्रीबाई यादव ने कहा कि मेरे पति सुखनाथ यादव 62 वर्षीय के दाहिने पैर में 5 वर्ष पूर्व एक छोटा सा घाव हो गया था। धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते बड़ा रोग हो गया ।इलाज करते करते सभी पैसे खत्म हो गए । एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंची तो वहां पता चला कि दाहिने पर को कटवाना पड़ेगा। निजी नर्सिंग होम के डाक्टर के के कवर के अथक मेहनत के कारण उनके दाहिने पैर काट कर सफल ऑपरेशन किया गया। जिससे उनका पैर का दर्द कम ,जीने की चाह भी बड़ गया। हरि कृष्ण नर्सिंग होम के संचालक हरि कुमार ने चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग उनके सफल आपरेशन के लिए लगभग 50 हजार रुपए खर्चा आया, परंतु हम लोग गरीब परिवारों से निशुल्क ऑपरेशन कर सहर्ष विदा कर दिए। इस अवसर पर शिवशंकर जायसवाल पत्रकार , विजय मिश्रा त्रिलोकी स्कूल , ज्योति प्रकाश जायसवाल , मुकेश कुमार, शंकर यादव ,हरीश यादव, दुर्गेश यादव ,नंदू यादव का अथक सहयोग रहा। सावित्रीबाई ने सभी अभ्यगतो को एक-एक गुलाब फूल देकर धन्यवाद ज्ञापित की।
