कोरबा

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी

कोरबा। अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर सर्वमंगला-कनकी मार्ग पर सोनपुरी के निकट नाले में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक सीजी-12 बीएच-3286 में कुछ लोग सवार होकर रविवार की सुबह सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग से जा रहे थे। अभी सोनपुरी पुल के निकट पहुंचे थे कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए कार को पीछे से ठोकर मार दिया, इससे चालक से कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। घटना में कार का एयरबैग भी खुल गया। घटना के बाद कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकल कर अपने गंतव्य की ओर चले गए। इस दुर्घटना की सूचना मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस कर्मी स्थल पर पहुंचे। कार में कौन सवार थे, इसकी पतासाजी पुलिस कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एयरबैग खुलने की वजह से कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। ज्ञात रहे इस मार्ग पर आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है। इसकी प्रमुख वजह मार्ग पर वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार से गाडिय़ों का चलाया जाना है।

Related Articles

Back to top button