कोरबा

मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी युवती की मौत

मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी युवती की मौत

मवेशी बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक से गिरी युवती की मौत

कोरबा। जिले में सड़कों में बैठे मवेशियों की वजह से दुर्घटनाएं लगातार हो रही है। ऐसी ही एक घटना में मवेशी देख बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और पीछे बैठी युवती नीचे गिर पड़ी। गंभीर रूप से चोट लगने पर युवती की मौत हो गई। घटना उरगा थानांतर्गत ग्राम तुमान के पास रविवार को हुई। रायगढ़ जिले के ग्राम साडामाल में निवासरत डोरी लाल कंवर की 21 वर्षीय पुत्री नीलम कंवर करीब चार माह से रीवांबहार करतला में रह रही थी। उसके घर सक्ती जिले के ग्राम बासिन निवासी दिलहरण कंवर मेहमानी में आया था, जो रिश्ते में नीलम का जीजा था। दोनों बाइक में सवार होकर मोबाइल में सुधार कराने तुमान आए थे और काम पूरा होने के बाद तुमान से रीवांबहार जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग में बैठै मवेशी को देखकर दिलहरण का बाइक से नियंत्रण हट गया। जब तक बाइक को नियंत्रित कर पाता, पीछे बैठी युवती सड़क पर जा गिरी। इससे गंभीर चोंट लगने पर उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रवाना कर दिया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले में उरगा पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। यहां बताना होगा कि जिले की विभिन्न सड़कों में मवेशी बैठे रहते है और इनकी वजह से बाइक सवार ही नहीं चार पहिया सवार भी कई बार अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं किए जाने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button