पीएच रोड स्थित सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की मदद से दो घंटे में पाया गया काबू
पीएच रोड स्थित सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की मदद से दो घंटे में पाया गया काबू
पीएच रोड स्थित सेंट्रल बैंक की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की मदद से दो घंटे में पाया गया काबू
कोरबा । शनिवार की सुबह पॉवर हाउस रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में आग लग गई। सूचना मिलने पर घटना स्तर पर दमकल पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
पावर हाउस रोड बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब बिल्डिंग में आग लगने की खबर मिली।आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई।
होमगार्ड और सीएसईबी की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के ऊपरी तल में लगे आग पर काबू पाने के लिए वहां तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दरअसल मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी और कोई दूसरा रास्ता वहां तक पहुंचने के लिए नहीं था। लिहाजा सिटी सेंटर मॉल के गेट की ओर से दमकल की गाड़ी को ले जाना पड़ा और मकान के दरवाजा को दमकल कर्मियों को तोडऩा पड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग से बचे सामानों को बाहर निकाला गया।
इस मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने जानकारी देते बताया कि घर के लोग सो रहे थे अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआंं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थी जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी।


