Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, सात को होगा मतदान

नामांकन पर आज दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, सात को होगा मतदान
नामांकन पर आज दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
कोरबा । जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्ष के कार्यकाल के लिए हो रहे चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। नामांकन फार्म 30 मार्च को दोपहर दो बजे तक आपत्ति ली जाएगी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी गोपी कौशिक ने बताया कि सात अप्रैल को जिला अधिवक्ता संघ के मतदान होगा और आठ अप्रैल 2024 को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन फार्म पर मिली आपत्तियों का निराकरण 30 मार्च को दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। सही नामांकन सूची प्रकाशन 31 मार्च शाम चार बजे तक, नामांकन वापसी एक अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक हो सकेगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन एक अप्रैल को शाम चार बजे और मतदान सात अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक किया जाएगा। मतगणना आठ अप्रैल को सुबह नौ बजे से शुरू होगी और परिणाम आने तक जारी रहेगी। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं कार्यकारिणी में एक पद महिला के लिए आरक्षित है। अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें गणेश कुलदीप, सुधीर निगम, अब्दुल रहमान व अन्य शामिल है। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता अशफाक अहमद सिद्दीकी, गेंद लाल चौधरी, जनक राम देवांगन, राजकुमार अज्ञेय, मीनू त्रिवेदी, राजेश्वर दीवान, महेंद्र कुमार अग्रवाल, महेश चंद्र शुक्ला, शिवनारायण सोनी, ,मनोज कुमार राठौर, अर्चना कुमार, विकास सिंह सिसोदिया, प्रेमलता करमचंद प्रजापति शामिल है

Related Articles

Back to top button