नाबालिक समेत चार गुम इंसान को तलाश कर सौंपा स्वजनों को
नाबालिक समेत चार गुम इंसान को तलाश कर सौंपा स्वजनों को
नाबालिक समेत चार गुम इंसान को तलाश कर सौंपा स्वजनों को
कोरबा। लंबे समय से लापता लोगों को बरामद कर पुलिस ने उनके स्वजनों को सौंपा था। पुलिस ने चार गुम इंसान को खोजने में सफलता हासिल की। इसमें थाना कटघोरा, पसान, बांगो और चौकी कोरबी से एक- एक गुम इंसान- बालिका को खोजा गया। यहां बताना होगा कि नाबालिक के गुम होने के मामले को अति संवेदनशील और गंभीर मामला माना जाता है। इसलिए प्रत्येक मामले में नाबालिक का अपहरण होने की दृष्टिकोण से देखा जाकर तत्काल अपहरण के धारा 363 भादवि के अंतर्गत एफआइआर दर्ज किया जाता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक मामले में विशेष टीम का गठन कर बरामदगी के लिए प्रयास किया जाता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य की मदद से गुम इंसान को बरामद करने का प्रयास करती है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2024 में अभी तक कुल 126 गुम इंसान को बरामद करने में सफलता मिली है। इसमें 25 पुरुष, 62 महिला, नौ बालक व 30 बालिकाएं हैं।




