Uncategorizedकोरबा

भारतीय मजदूर संघ कोरबा द्वारा मनाया गया सर्वपंथ समादर दिवस

भारतीय मजदूर संघ कोरबा द्वारा मनाया गया सर्वपंथ समादर दिवस

भारतीय मजदूर संघ कोरबा द्वारा मनाया गया सर्वपंथ समादर दिवस

कोरबा। भारतीय मजदूर संघ के कार्ययोजना अनुसार सर्वपंथ समादर दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला कोरबा के तत्वाधान में कोरबा जिला के सभी पंजीकृत यूनियनों- उद्योगों एवं महासंघों के द्वारा जिला स्तर पर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर, एचटीपीपी दर्री कोरबा पश्चिम में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विशिष्ट अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री व राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा विकास बोर्ड के चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल रहे। साथ ही भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी लक्ष्मण चंद्रा, विभाग प्रमुख डी वेंकटराव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भामसं पूर्णिमा साहू, अखिल भारतीय एनटीपीसी मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठौर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डा राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती शराफ़, नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं भाजपा के दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू मंचस्थ रहे। श्रमिक गीत व दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम में विभिन्न धर्म हिंदू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों का गुलाब की फूल व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा के द्वारा किया गया एवं संचालन जिलामंत्री नवरतन बरेठ व जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार साहू द्वारा किया। गोष्ठी कार्यक्रम में अखिल भारतीय मंत्री जायसवाल जी ने सर्वपंथ समादर दिवस के विषय एवं भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक उत्थान व सामाजिक कार्यक्रमों के विषय को विस्तार से रखा। गोष्ठी कार्यक्रम में श्रम मंत्री देवांगन एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडेय ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर प्रदेश में आईडी एक्ट लागू कराने में त्वरित कार्यवाही के लिए भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रम मंत्री एवं पांडेय का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोरबा जिला के भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी संगठन भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, भारतीय ताप विद्युत मजदूर संघ, बालको कर्मचारी संघ, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पूर्व, कोरबा पश्चिम, लैंको, बिजली कर्मचारी संघ महासंघ (वितरण),  रेलवे कर्मचारी संघ, भारतीय संविदा मजदूर संघ, सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ, कोरबा भवन एवं अन्य निर्माण मजदूर संघ, प्रगति महिला मंडल, नगर निगम सफाई कामगार संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता महिला- पुरूष मिला कर 1512 की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमएस के सभी पदाधिकारी, सभी यूनियन के पदाधिकारी के साथ कोरबा पश्चिम शाखा के पदाधिकारी व सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button