Uncategorized

नगर में मुखौटा लगाने  होगी कार्यवाही

पुलिस व प्रशासन ने रंग गुलाल की दुकानों का किया निरीक्षण.. दी समझाइश

 

नगर में मुखौटा लगाने  होगी कार्यवाही

पुलिस व प्रशासन ने रंग गुलाल की दुकानों का किया निरीक्षण.. दी समझाइश

कोरबा/कटघोरा /शिवशंकर जायसवाल /

शहर में होली के त्यौहार को लेकर पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है। आज इसी तारतम्य में कटघोरा नगर में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी नगर के मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कटघोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज महिलांगे, तहदीलदार भूषण सिंह मंडावी और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के पुलिस बल ने नगर के न्यू बस स्टैंड में लगे रंग, गुलाल की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों में मुखौटा बेच रहे दुकानदारों को कड़ी समझाइस दी गई और मुखौटा न बेचने की सलाह दी। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने रंगों की दुकान लगाने वालों को मुखौटा नहीं बचने की सलाह दी है।

अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे व तहदीलदार भूषण सिंह मंडावी ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की घटना घटित होने के बाद अगर मुखौटा लगा लेते हैं, तो आरोपी की पहचान करने में दिक्कत होती है। इसी कारण से दुकानदारों को समझाइस दी जा रही है कि दुकानों में मुखौटा नहीं बेचे। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि मुखौटा लगाने से बदमाश अपनी पहचान छुपाते हैं और घटना को अंजाम देकर भाग भी सकते हैं। अपराधी तत्व भी मुखौटा लगाने के पैटर्न को फॉलो करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार होली का त्यौहार व लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता पालन कराने में काफी कड़ाई से कानून व्यवस्था काम करेगी। होली के दिन यदि व्यक्ति सरेआम बदमाशी करते या गुंडा गर्दी करते दिखे या शराब के नशे में हुड़दंग करता हुआ पाया जाए तो अपराध की श्रेणी में आता है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 24 घंटे सख्त पेट्रोलिंग शहर भर में चलती रहेगी, यदि कोई भी गलत कदम उठाते हुए पकड़ा जाता है तो उसकी होली लॉकअप में ही मनेगी।

Related Articles

Back to top button