Uncategorized

हाईवा से डीजल निकाल सिटी बस चालक को बेचा, गिरफ्तार

हाईवा से डीजल निकाल सिटी बस चालक को बेचा, गिरफ्तार

कोरबा। दर्री क्षेत्र में स्थित लोजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी की हाईवा से अज्ञात व्यक्तियों ने डीजल की चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर शेख अयातुल्ला खुमैनी 24 वर्ष निवासी एनटीपीसी कालोनी के पीछे सिद्धी वाटिका ने दर्ज कराया। उसने बताया कि कंपनी में हाइवा क्रमांक सीजी 04 एनवी 1497 खड़ी थी, तभी 20 लीटर डीजल निकाल लिया गया। सूचना पर दर्री पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 379 के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया। इस दौरान जानकारी मिली कि उक्त वाहन में तीन मार्च को कंपनी के केंप कार्यालय गोपालपुर से 50 लीटर डीजल डालकर चालक मनजीत सिंह सीपेट स्याहीमुड़ी दर्री जाने के लिए रवाना हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने चालक मनजीत सिंह 23 वर्ष निवासी ग्राम रजौली थाना बनियापुर जिला छपरा बिहार हाल मुकाम कोरबा से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए डीजल को सिटी बस के ड्राइवर राजेश राजपूत 38 वर्ष निवासी नागोईखार को बेचना बताया। पुलिस ने राजेश को तलब कर उसके निशानदेही पर डीजल को जब्त किया। आरोपितों के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button