खेल

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली ।आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। बांग्लादेश से मिले 205 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की ओर से फखर जमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन जड़े। वहीं, अब्दुल शफीक ने 68 रन बनाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 204 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की ओर से सर्वाधिक 56 रन महमूदुल्लाह ने बनाए, जबकि लिटन दास ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

Related Articles

Back to top button