कोरबा

जन समस्याओं को लेकर भाकपा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

जन समस्याओं को लेकर भाकपा की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी


कोरबा। जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का दूसरा दिन भी जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे पवन कुमार वर्मा का स्वास्थ गिर रहा है। शासन प्रशासन की बेरुखी चिंतनीय है भूख हड़ताली का मेडिकल चेकअप भी नहीं कराया गया है यह स्पष्ट है कि जन समस्याओं का निराकरण की बजाय आवाज उठाने वाले के प्रति अमानवीय रुख किये हुए हैं राखण के प्रदूषण से लाखों नागरिकों का जीवन खतरे में है संपन्न कंपनियों का मकसद केवल मुनाफा है जिसके चलते जनजीवन खतरे में डाला गया है आउटसोर्सिंग से कामगारों को वैधानिक नियुक्तम वेतन शासन प्रशासन द्वारा कानूनी बधुवा मजदूर बनाने का गैर संवैधानिक कृत्य कर रही है। जमीनों का अधिग्रहण किया गया परंतु मुआवजा नहीं देना तथा आश्रितों को रोजगार की गारंटी नहीं करना मकसद साफ है गरीबों की जमीन छीनकर मुनाफाखोरों को मुक्त में सुपुर्द करना है। जिसके खिलाफ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी संघर्षरत है।

Related Articles

Back to top button