कोरबा
Trending

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंध संघ द्वारा प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल

अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर कर रहे आंदोलन

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंध संघ द्वारा प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल

कोरबा (कटघोरा- शिवशंकर जायसवाल) छत्तीसगढ़ राज्य लघु अनुपात सहकारी समिति प्रबंधक संघ रायपुर प्रांत के आह्वान पर अपने औचित्य पूर्ण मांगों को लेकर जिला लघु वनोपज के कटघोरा के समस्त प्रबंधक दिनांक 6 फरवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ द्वारा अपने औचित्य पूर्ण एवं जायज मांग को दिनांक 5 फरवरी 2024 तक निराकरण करने की मांग किया गया था। निराकरण नहीं होने की स्थिति में 6 फरवरी 2024 से जिले के समस्त प्रबंधक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं ।
प्रबंधकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान समस्त प्रबंधकों के द्वारा नियत धरना स्थल कटघोरा वन मंडल कार्यालय गेट के पास शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग पूर्ण कराने हेतू बैठे हुए हैं ।प्रबंधकों के हड़ताल के दौरान उनके प्रभाव क्षेत्र में होने वाले समस्त हनी जिम्मेदारी प्रशासन की मानी जाएगी ।
वन मंडल कटघोरा अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज समिति के प्रबंधकों की संख्या 44 है परंतु अनिश्चितकालीन हड़ताल में रुचि मात्र 14 लोग उपस्थित हुए हैं ।आज अनिश्चित काली हड़ताल में निरंजन सिंह
, प्रह्लाद सिंह, मुकुंद सिंह, कृष्ण नेटी भुवन पाल ,राजकुमार , बद्री प्रसाद, निर्मल दास ,कृष्ण कुमार ,चंद्र बोस , संतोष आयाम एवं सुमन आयाम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button