कोरबा
Trending

गेवरा में मजदूरों को हड़ताल सफल बनाने किया गेट मीटिंग

गेवरा में मजदूरों को हड़ताल सफल बनाने किया गेट मीटिंग

कोरबा। आगामी 16 फरवरी को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल को लेकर गेवरा क्षेत्र के खदान गेट में संयुक्त मोर्चा एचएमएस, एटक, इंटक, सीटू ने गेट मीटिंग। इस दौरान वक्ताओं ने हड़ताल पर जाने के उद्देश्य से कर्मचारियों को अवगत कराया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के जन, मजदूर एवं किसान विरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ देशभर के केंद्रीय श्रम संघ द्वारा राष्ट्र व्यापी औद्योगिक हड़ताल की रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को गेवरा में भी संयुक्त श्रम संगठनों का कन्वेंशन होगा। इसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम का भी विनिवेश किया जा रहा है, यह देश हित के खिलाफ है। इसके साथ ही श्रम कोड लाया जा रहा है वह मजदूरों के खिलाफ है और उद्योग घरानों का समर्थक है, इसका श्रम संगठन विरोध कर रहा है। श्रम संघ देश का 50 करोड़ असंगठित मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा के साथ करोड़ों नवजवानों के लिए रोजगार सृजन की बात कह रही है परंतु केंद्र सरकार का रवैया पूरा नकारात्मक है। इस दौरान एचएमएस से रेशम लाल यादव, एसडी मानिकपुरी, एटक यूनियन से दीपक उपाध्याय, इंटक से गोपाल यादव, हेमंत् मिश्रा, सीटू यूनियन से अजय प्रताप एवं जनाराम कर्ष समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे और सभा को संबोधित किए।

Related Articles

Back to top button