Uncategorized

ईद पर्व मनाया गया

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल कांति न्यूज से ) ईद ऊल फितर मुस्लिमों का पवित्र त्योहारों में से एक है। जो रमजान महीने के अंतिम दिन एवं शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। ईद पर्व का दिन मुस्लिम कलेंडर के अनुसार हर साल बदलता है। इसकी शुरूआत पैगंबर मोहम्मद द्वारा 622 ईसवी में किया गया। जो आज तक मनाया जा रहा है। ईद का दिन

रोजा तोड़ने या उपवास समाप्त करने का दिन रहता है। जो एक माह तक लगातार उपवास रखने के बाद महीने के आखिरी दिन रोजा तोड़ा जाता है और इसी दिन खुशी मनाया जाता है। आज के दिन अल्लाह का शुक्र अदा करने का दिन है।आज के दिन नमाज अता करने के बाद गरीबों को दान किया जाता है। त्यौहार को बधाई देते है और गले मिलते है घर में पकवान बनाया जाता है ।आज के दिन न्यू कपड़े पहनते है। और एक दूसरे घर बधाई देने पूरे परिवार के साथ जाते है।

Related Articles

Back to top button