Uncategorizedकोरबा
Trending

निकाय क्षेत्र के कोहड़िया- चारपारा में होगा शक्ति वंदन कार्यक्रम

निकाय क्षेत्र के कोहड़िया- चारपारा में होगा शक्ति वंदन कार्यक्रम

निकाय क्षेत्र के कोहड़िया- चारपारा में होगा शक्ति वंदन कार्यक्रम

कोरबा। राज्य के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन कार्यक्रम नौ फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 16 कोहड़िया चारपारा सामुदायिक भवन में शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि आयोजन के दौरान केंद्र प्रवर्तित हितग्राहीमूलक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि की जानकारी के साथ-साथ राज्य प्रवर्तित योजनाओं यथा- महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, असंगठित कर्ममार योजना आदि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं एवं एनजीओ का अभिनंदन व सम्मान, निकाय स्तर पर समूह एवं एरिया लेवल फेडरेशन एवं सिटी लेवल फेडरेशन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले मातृ शक्तियों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, असंगठित कर्मकार योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना आदि के आवेदन भी लिए जाएंगे। 11 फरवरी को विधानसभावार शक्ति वंदन कार्यक्रम भी विधान सभा क्षेत्रों के नगरीय निकायों के मुख्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button