कोरबा
Trending

सीएमडी डा मिश्रा सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से सम्मानित

सीएमडी डा मिश्रा सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से सम्मानित

कोरबा एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डा प्रेमसागर मिश्रा को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सीईओ विथ एचआर ओरिएंटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त अवार्ड मानव संसाधन प्रबंधन में नवाचार, कर्मियों के साथ संवादशीलता, स्ट्रेटजी एवं चेंज मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुंबई में आयोजित 32 वीं वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस एवं अवार्ड्स 2024 में प्रदाय किया गया। यहां बताना होगा कि सीएमडी डा मिश्रा की अगुवाई में एसईसीएल निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कंपनी द्वारा इस वर्ष अपने लगातार दूसरी बार अपने इतिहास का सबसे तेज़ 1500 लाख टन (150 मिलियन टन) कोयला उत्पादन हासिल किया है, इसके साथ ही ओबीआर में कंपनी दो माह पहले ही पिछले वर्ष के कुल ओबीआर को पीछे छोड़ एक नए रिकार्ड की ओर अग्रसर है। संवेदनशील प्रबंधन- संवादशील प्रबंधन के मंत्र के साथ सीएमडी डा मिश्रा की अगुवाई में भू-स्वामियों की देयताओं में सकारात्मक बदलाव करते हुए फरवरी 2022 से अब तक एक हजार से अधिक भू-स्वामियों को रोजगार स्वीकृत किया है। साथ ही सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सीएमडी डा मिश्रा के मार्गदर्शन में कंपनी ने इस वर्ष 10 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं, जो कि कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों में सर्वाधिक है। वहीं सीएसआर के माध्यम से कंपनी कोयलांचल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी द्वारा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी स्कूलों में 800 से अधिक स्मार्ट क्लासेस लगाए हैं, इसके जरिए ग्रामीण व आदिवासी बहुल क्षेत्रों के एक लाख से अधिक बच्चों को उन्नत तकनीक से पढ़ने का अवसर मिल पा रहा है। साथ ही एसईसीएल के सुश्रुत योजना से कोयलांचल के बच्चों को निश्शुल्क आवासीय नीट-मेडिकल कोचिंग दी जा रही है, इससे इन बच्चों के डाक्टर बनने के सपने को साकार करेगी। मुंबई में आयोजित समारोह में सीएमडी डा मिश्रा की ओर से मनीष श्रीवास्तव महा.(खनन- तकनीकी सचिव सीएमडी ने अवार्ड ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button