कोरबा
Trending

नई चुनौतियों से पूर्ण सुरक्षा की कमी दूर करने बनी रहती है संभावनाएं

खान सुरक्षा महानिदेशक प्रभात कुमार का बयान, कहा- सतर्क व ध्यान रख कर बढ़ना होगा आगे

नई चुनौतियों से पूर्ण सुरक्षा की कमी दूर करने बनी रहती है संभावनाएं

0

कोरबा। खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद के महानिदेशक प्रभात कुमार ने कहा कि खदानों में सुरक्षा के प्रति कभी संतुष्ट नहीं हो सकते हैं, क्योंकि प्रकृति के विरूद्ध काम करते हैं। रोजाना नई- नई चुनौतियां सामने आते रहती हैं। उससे सतर्क रहने के साथ ध्यान रखते हुए ही आगे बढ़ना है। खुली खदान (ओपनकास्ट) ब्लास्टिंग लेस माइंस बना रहे हैं। इससे उत्पादन तो बढ़ेगा, साथ ही प्रदूषण भी रोकने में काफी सहायक होगा।

वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डिस लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका क्षेत्र में आए महानिदेशक कुमार ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है, इसी वजह से प्रति वर्ष सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। हम हर दिन, हर समय सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और नागरिक व देश की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खदानों में नई- नई तकनीक आ रही है, इससे उत्पादन को बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के प्रति भी ध्यान रखा जा रहा है। बगैर तकनीक कोई भी काम आगे नहीं कर सकते हैं। कुमार ने कहा कि जहां ओपनकास्ट खदान में सरफेस माइनर कटिंग मशीन का उपयोग होने लगा है, वहीं भूमिगत खदानों में भी कंटीव्यूअर्स मशीन से कोयला काट कर बाहर निकाला जा रहा है। इसके अलावा अन्य तकनीक भी आ गई हैं, जिसका उपयोग खदानों में किया जा रहा है। दुर्घटनाओं में कमी लाने लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि शून्य दुर्घटना लक्ष्य को हासिल किया जा सके। प्रदूषण हटाने के डस्ट कंट्रोल व मेटर्स लाए जा रहे है, इससे काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मानसून व उसके बाद दुर्घटनाएं हुई हैं, पर इसके लिए सतर्क हुए कार्य करना है। कई सिस्टम से सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में महानिदेशक ने कहा कि खदानों में माइनिंग सरदार का पद संवैधानिक होता है, इस पद में कमी बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए कोल इंडिया के साथ चर्चा हुई है और माइनिंग सरदार के लिए अब वर्ष में दो बार परीक्षाएं ली जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वालों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। बिना प्रशिक्षण के परीक्षा पास होना आसान नही हैं। कोल इंडिया के साथ सामंजस्य बना कर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर एसईसीएल के सीएमडी डा प्रेमसागर मिश्रा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button