कोरबा
Trending

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुराग सिंह देव ने ली विस्तारकों ली बैठक

कहा- जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं करना होगा काम

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अनुराग सिंह देव ने ली विस्तारकों ली बैठक


कोरबा। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ने लोकसभा और विधानसभा के विस्तारकों की बैठक ली। इस दौरान सिंह देव ने विस्तारकों को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित इस बैठक में सिंहदेव ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री मोदी सरकार की गारंटी लगातार पूरी हो रही है, इससे देश की जनता को आर्थिक संबल मिल रहा है। मोदी सरकार के इस बार 400 पार करने का संकल्प को पूरा करने के लिए, हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। जनता जान चुकी है कि फिर आएगी, मोदी सरकार तभी हमारा भारत देश विश्व गुरु बनने तैयार रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से लखन श्रीवास, डा राजीव सिंह जिलाध्यक्ष, गिरवर राठौर लोकसभा विस्तारक कोरबा, सनत धीवर रामपुर विधान सभा, विश्राम सिंह ठाकुर कटघोरा विधान सभा, कमलेश निषाद पाली तानाखार विधानसभा, डमरू यादव मरवाही विधान सभा, धर्मद्र तिवारी भरतपुर सोनहत, विश्वनाथ साहू बैकुंठपुर, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी पवन सिंह, अजय कुमार चंद्रा संयोजक आईटी विभाग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button