” प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ‘राजमाता जिजाऊ राष्ट्रीय गौरव सम्मान -2024’ से सम्मानित हुए”
कोरबा (कटघोरा)। महाराष्ट्र नागपुर के संस्था ‘एकता फाऊंडेशन संगठन’ द्वारा जिजाबाई शहाजीराजे भोसले (राजमाता) के नाम से स्थापित पुरस्कार ‘राजमाता जिजाऊ राष्ट्रीय गौरव सम्मान- 2024’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को सम्मानित किया गया। यह सम्मान आपके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं शैक्षणिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर के लिए दिया गया है। प्रो. प्यारेलाल आदिले को अब तक अनेकों अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड,सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। आप राजनीति विज्ञान के एक विद्वान प्राध्यापक हैं। वर्तमान में आप जे.बी.डी.आर्ट एंड साइंस कॉलेज कटघोरा के प्राचार्य हैं। एकता फाऊंडेशन संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री जय संजय रामटेके ने आपके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करते हुए चयन समिति के द्वारा चयनित किए जाने पर यह सम्मान प्रदान किया है। आप एक समतामूलक समाज रचना के लिए तथा आदर्श समाज के गठन के लिए सदैव शिक्षा को प्रमुख माध्यम बताते हैं और इसीलिए शिक्षा के क्षेत्र में आप सदैव सक्रियतापूर्वक अग्रसर हैं।आप युवाओं के लिए एक प्रेरक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आपके जैसे विद्वान प्राध्यापक को राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए सामने आना चाहिए और समाज को भी ऐसे विद्वानों को प्रमुखता देते हुए उनका नेतृत्व स्वीकार करना चाहिए। आप लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को प्रेरक मार्गदर्शन दे रहे हैं।




