डीएवी जेंजरा में भारत के नए चेहरे की अलौकिक झांकी
फोटो
कटघोरा डीएवी जेंजरा में अमर शहीदों की कुर्बानी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत माता एवं महापुरुषों के छाया चित्रो के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात आन बान और शान से गणतंत्र का तिरंगा विद्यालय की प्राचार्या डॉ राज रेखा शुक्ला के द्वारा फहराते हुए तिरंगे और परेड को करतल ध्वनि के साथ सलामी दी गई।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे भविष्य के निर्माता राष्ट्र के राजदूत बनकर भारत की संस्कृति व परंपरा का परचम लहराएंगे । कार्यक्रम के अगले चरण में नन्हे सितारों द्वारा रोलिंग रोल नृत्य व ड्रिल की प्रस्तुति किए।
कार्यक्रम का अनवरत सजीव चित्रण विद्यालय की शिक्षिका संगीता शर्मा, जया पाठक ,विनीता ग्रेवाल, तोशीबा द्वारा किया गया।
