सिकलिन टेस्ट में सभी बच्चे स्वस्थ निकले
कोरबा (कटघोरा)। कलचुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सिकलिन टेस्ट किया गया। इस दौरान कोई भी बच्चा इस बीमारी से ग्रसित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग से पंकज जोशी सेक्टर सुपर वाइजर, सरिता शर्मा एलएचओ मेधा श्रीवास आरएचओ द्वारा 53 बच्चो का सिकलिन टेस्ट किया गया। टेस्ट के दौरान शिक्षिका हेमलता सीदार, अनिता चौबे, ममता जायसवाल, उपस्थित रहे।
