कोरबा
Trending
सीएमडी डा मिश्रा ने डीएवी बिलासपुर के खिलाड़ियों का किया सम्मान
सीएमडी डा मिश्रा ने डीएवी बिलासपुर के खिलाड़ियों का किया सम्मान

कोरबा। राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन डीएवी वसंत विहार बिलासपुर में विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल सीएमडी डा प्रेम सागर मिश्रा उपस्थित रहे। इन खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स मीट में नौ स्वर्ण पदक समेत कुल 25 पदक जीते। वहीं तैराकी के लिए बेस्ट स्कूल का ख़िताब भी अपने नाम किया। इससे पूर्व क्लस्टर व ज़ोनल स्तर पर 40 से अधिक स्वर्ण पदक जीतते हुए डीएवी बिलासपुर के छात्रों ने स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा था। सम्मान समारोह डीएवी प्रिंसिपल पार्थीपन की अगुवाई में संपन्न हुआ।
