विवेकानंद से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा लेकर सतत प्रयास करें
विवेकानंद से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा लेकर सतत प्रयास करें

कोरबा (कटघोरा)। कृषि महाविद्यालय में तीन दिवसीय युवा महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती के तौर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कृषि महाविद्यालय कटघोरा के छात्र-छात्राओं ने मनाया।
अतिथियों के रूप में राजेश भारती अनुभागीय अधिकारी कृषि, एमएस कंवर प्राचार्य आत्मानंद स्कूल कटघोरा, मनोहर कुमार भारतीय सीमा सुरक्षा सीमा बल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा एसएस पोर्ते ने किया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवनी के विषय में भारती ने बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर युवा को आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया। तत्पश्चात प्राचार्य ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सतत प्रयास करने एवं लक्ष्य के प्राप्ति तक ना रुकने का संदेश दिया। मनहरण, सीमा सुरक्षा बल द्वारा स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलते हुए कैसे देश सेवा के राह पर स्वयं अग्रसर हुए एवं छात्र-छात्राओं को देश सेवा के लिए भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सैनिक भर्ती संबंधी संक्षिप्त जानकारी दी गई। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता के संबंध में शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें प्रिया साहू अध्यक्ष, अलका साहू उपाध्यक्ष, ममता पटेल सचिव, निशा खांडेकर सह सचिव, कक्षा प्रतिनिधि हिमांशु पांडे चतुर्थ वर्ष, आकाश साहू तृतीय वर्ष, प्रीति साव द्वितीय वर्ष एवं लीना गुप्ता प्रथम वर्ष से रहे। तीन दिवसीय महाविद्यालयीन बालक बालिकाओं वर्ग में अंतर कक्षा खेलों के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट, शतरंज बैडमिंटन, रस्साकसी, रंगोली, मेहंदी के विजेता एवं उपविजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
